फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 Land Disputes Resolved; Possession Secured Following Measurement

Ghazipur News: निपटाए 12 भूमि विवाद, पैमाइश के साथ दिलाया कब्जा

Thu, 21 May 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
12 Land Disputes Resolved; Possession Secured Following Measurement
जमानिया। भूमि विवाद निस्तारण अभियान के तहत क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस अभियान की शुरुआत बीते 12 मई को हुई थी, जिसके क्रम में बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर कुल 12 भूमि विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र में कुल सात टीमों का गठन किया गया था, जिनकी अध्यक्षता राजस्व निरीक्षकों ने की। इन टीमों में लेखपाल और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। संयुक्त टीमों ने चिन्हित गांवों में स्थलीय निरीक्षण कर मामलों की गंभीर सुनवाई की। इस दौरान धारा-116 के तहत आने वाले 03 मामलों में पीड़ितों को जमीन पर वास्तविक कब्जा दिलाया गया। इसके साथ ही, धारा-24 के अंतर्गत 7 मामलों में विवादित भूमि का सीमांकन करते हुए पत्थर लगाया गया, जिससे सीमाओं को लेकर बना भ्रम दूर हो सके। प्रशासनिक टीम ने सार्वजनिक भूमि पर होने वाले विवादों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। कार्रवाई के दौरान चकमार्ग (चकरोड) और नाली की भूमि से जुड़े 2 मामलों में जमीन का सीमांकन कर उन्हें पूरी तरह चिन्हित किया गया। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed