फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   12 dilapidated roads will be constructed in 12.50 crores

Ghazipur News: खस्ताहाल 12 सड़कों का 12.50 करोड़ में होगा निर्माण

Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
12 dilapidated roads will be constructed in 12.50 crores
गाजीपुर। जनपद में खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने के लिए पू्र्वांचल विकास निधि से 12 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसमें लोक निर्माण विभाग के खंड एक में दो, खंड दो में एक और खंड तीन में नौ सड़कों को स्वीकृति मिलने के साथ टेंडर किया गया है। इस महीने में टेंडर के खुलने के साथ ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऐसे में जनपद की जिन 12 सड़कों को निविदा प्रक्रिया में शामिल किया गया है। उनका निर्माण कार्य करीब 12.50 करोड़ रुपये में होगा। हालांकि ये स्वीकृति वित्तिय वर्ष 2021-22 की है। अभी फिलहाल वित्तिय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्ताव की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि एक दर्जन और सड़कों का निर्माण पूर्वांचल विकास निधि से होगा, जिससे कई प्रमुख सड़कों की खस्ताहाल में सुधार होगा।
विज्ञापन

वहीं, जिन सड़कों का निर्माण होना है उसमें, परसा तिराहीपुर मार्ग, ग्राम इलौची रसूलपुर हकीम से केशवपुर सांई बस्ती तक, बसबारी हरिजन बस्ती से चंवर घाटपुर तक, पतार से बेनीपुर तक, महुआरी पोखरा और प्राइमरी पाठशाला से हजिजन बस्ती तक, सरदलपुर से नसीराबाद संपर्क मार्ग, भड़सर अविसहन मार्ग, जमापुर प्रभु नारायण सिंह महाविद्यालय से सोनबरसा ब्लॉक संपर्क मार्ग, सलामतपुर भैसहीं नदी के पास बंधा होते हुए प्राथमिक विद्यालय महुंबी बांध तक संपर्क मार्ग, ग्राम सौनौली में सैयद बाबा के मजार से बिंद बस्ती तक संपर्क मार्ग, बेलासी पिच मार्ग से खिरौड़ी गांव और रेवती मालनपुर मार्ग है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एई अखिलेश यादव ने बताया कि सड़कों की निविदा प्रक्रिया चल रही है। अगले पखवाड़े तक टेंडर खुलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed