फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.16 lakh girl students registered for class 9th and 11th.

Ghazipur News: नौवीं और 11वीं में 1.16 लाख छात्राओं ने कराया पंजीकरण

Sun, 12 Oct 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
1.16 lakh girl students registered for class 9th and 11th.
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सत्र 2025-26 के लिए कक्षा-9 और 11 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि तक कुल एक लाख 16 हजार 497 छात्र-छात्राओं ने अग्रिम पंजीकरण कराया है। कक्षा-9 के 60788 छात्र शामिल हैं। इसमें 30866 छात्र और 29914 छात्राएं हैं। ट्रांसजेंडर छात्रों की संख्या 8 है। कक्षा-11 में 55709 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इसमें28802 छात्र और 26900 छात्राएं हैं। ट्रांसजेंडर छात्रों की संख्या 7 है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सत्र 2024-25 में कक्षा-9 और 11 का अग्रिम पंजीकरण देखा जाए तो कुल एक लाख 33 हजार 570 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। वर्तमान सत्र में यह संख्या 17 हजार 73 घट गई है। वर्ष 2023-24 में एक लाख 32 हजार 328 थी। वर्ष 2022-23 में यह संख्या एक लाख 36 हजार 385 थी। इस तरह अग्रिम पंजीकरण में छात्रों की संख्या प्रति वर्ष घटती ही जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रों की तरफ से जमा किए गए अग्रिम पंजीकरण शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। कक्षा-9 और 11 के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण को वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने और उनके शैक्षिक विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान की तरफ से जांच का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। जांच के बाद अगर किसी छात्र का संशोधन वांछित रहा तो उसे संस्था के प्रधान की ओर से पुनः वेबसाइट पर संशोधित या अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed