{"_id":"5c9a6fbdbdec2214787e37eb","slug":"11553625021-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कराने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कराने की ली शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहां। लोकतंत्र में मत का बहुत महत्व है। अपने एक वोट के बल पर ही हम नेता तथा जनप्रतिनिधि से सीधे सवाल करते हैं तथा विकास की उम्मींद करते हैं। सभी को मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसी बात को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज गोड़ऊर में छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मतदान के दिन वोटिंग कराने की शपथ ली।
इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजेश पाठक ने कहा कि हमारे देश का संविधान सबसे अच्छा है। इसमें संघीय व्यवस्था की गई है। इसके तहत हम प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री तो देश स्तर पर प्रधानमंत्री चुनते हैं। इसके लिए हमें वोट देना पड़ता है। देश में 18 साल के युवाओं को मतदान करने का अधिकार मिल जाता है। इस मत का प्रयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक वोट देकर हम पांच साल तक अपने जनप्रतिनिधि से सड़क, बिजली, पानी समेत संविधान प्रदत्त अधिकारों के बारे में पूछताछ कर सकते हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मत देना हम सभी का कर्तव्य है। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक को बिना किसी प्रभाव में आए निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए। इस बार हो रहे लोकसभा चुनाव में सभी अपना मत अवश्य डालें। जन भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। मत को व्यर्थ न जाने दें। हर कोई वोट का महत्व समझे। अंत में प्रधानाचार्य ने शिक्षकों एवं बच्चों को मतदान के लिए नागरिकों को प्रेरित करने का शपथ दिलाया। इस मौके पर जर्नादन राय, संजय राय, हरिशंकर राय, अवधेश यादव, अजय यादव, आंचल, नेहा, श्वेता, गुड़िया, विनोद राय आदि मौजूद रहे।
.....