{"_id":"5c800bd2bdec2213ea5379bf","slug":"11551895506-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं की एकाउंटेंसी की परीक्षा 25 ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहवीं की एकाउंटेंसी की परीक्षा 25 ने छोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को 12वीं कक्षा के छात्रों की एकाउंटेंसी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। इसमें विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को 12 वीं के छात्रों की एकाउंटेंसी प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इस परीक्षा में पांच केंद्रों पर 418 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 393 ने परीक्षा दी जबकि 25 ने परीक्षा छोड़ दी। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि विद्यालय स्थित केंद्र पर 165 में 147 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जबकि 18 ने परीक्षा नहीं दी। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि बुधवार की परीक्षा में 62 परीक्षार्थियों में 58 उपस्थित रहे जबकि चार ने परीक्षा नहीं दी। तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय के अनुसार सभी 42 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि एकाउंटेंसी की परीक्षा में 114 में 112 उपस्थित तथा दो अनुपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि 35 में एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 34 परीक्षा में बैठे। गुरुवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।