गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से स्व. केशव प्रसाद शर्मा की स्मृति में जनपद स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के लेक्चर थियेटर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रविंद्रनाथ राय तथा क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत क्लब सचिव धर्मेंद्र कुमार, चन्द्रिका प्रसाद तथा अविनाश आनंद ने माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता दो वर्गों कनिष्ठ तथा वरिष्ठ वर्ग में हुई। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को वर्तमान शिक्षा एवं चरित्र निर्माण तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को देश की वर्तमान राजनीति में गठबंधन की विचारधारा राष्ट्रहित/स्वार्थहित विषयों पर विचार व्यक्त करना था। कनिष्ठ वर्ग में सेंट जांस स्कूल के अंशुल यादव तथा आर्यन पब्लिक स्कूल की प्राची दूबे संयुक्त रूप से पहले, सेंट जांस की आस्था सिंह दूसरे तथा गौरीशंकर पब्लिक स्कूल की तन्या गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार के लिए नंदिनी तिवारी, प्रियांशु कुमार तथा उमैरा रहमान का चुनाव किया गया। वरिष्ठ वर्ग में मयंक मिश्रा तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की आस्था वर्मा संयुक्त रूप से प्रथम, सेंट जांस की साक्षी सिंह द्वितीय तथा प्रियंका मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए अमन कुमार का चयन किया गया। विजेताओं को जनवरी में आयोजित वेलफेयर उत्सव में शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन क्लब के जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल के सदस्य पीजी कॉलेज से डा. अरुण कुमार यादव, स्वामी सहजानंद कॉलेज से डा. विजय कुमार ओझा तथा डा. सतीश कुमार राय रहे। इस अवसर पर अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, क्लब के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, सिद्धार्थ मालवीय, चंद्रिका प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, गोपी सिंह कुशवाहा, प्रमोद बिंद, अर्चना, सतेन्द्र श्रीवास्तव, संजय वर्मा, जितेन्द्र आदि उपस्थित थे।