{"_id":"5bfd7c95bdec22416555e350","slug":"11543339157-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च प्राथमिक विद्यालय माहपुर को दोनों वर्ग में खो-खो का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च प्राथमिक विद्यालय माहपुर को दोनों वर्ग में खो-खो का खिताब
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादात। स्थानीय ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के परिसर में मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। खो-खो में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग का खिताब जीतने का श्रेय उच्च प्राथमिक विद्यालय माहपुर को प्राप्त हुआ। जबकि कबड्डी में बालिका वर्ग के खिताब पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिवार और बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय माहपुर ने कब्जा जमाया।
खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय माहपुर की टीम ने बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपनार को शिकस्त देकर जीत हासिल की। कबड्डी के बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिवार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सरदरपुर और बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय माहपुर ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात को हराया। विजेता टीम को ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, सह समन्वयक सुभाष सिंह यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वंशराज यादव, प्रधानाध्यापक रामेश्वर यादव और संजय कश्यप ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया। इससे पूर्व सोमवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की अन्य स्पर्धाए संपन्न हुई थी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुधीर कुमार, वंशराज यादव, राजेश यादव, शीतला प्रसाद, हरिचरन यादव, नरेंद्र यादव, सत्यभामा दीक्षित, सीमा यादव, लाल बहादुर कनौजिया ने निभाई। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रबंधक विजय बहादुर यादव, सह समन्वयक सुभाष सिंह यादव, रामअवध यादव, विरेंद्र राम, संतोष सिंह, संतोष यादव, मनोज सिंह, रणविजय यादव, रमाशंकर, सुरेश ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।