{"_id":"5bc37d48bdec22695b779659","slug":"11539538248-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज चुनाव: महामंत्री पद पर मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज चुनाव: महामंत्री पद पर मतदान आज
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महामंत्री पद पर स्थगित हुए चुनाव का मतदान सोमवार को कराया जाएगा। मतदान के बाद छात्रसंघ चुनाव के तहत सभी पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना होगी। मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
महाविद्यालय में छात्रंसघ चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान कराया गया था। मतपत्र पर महामंत्री पद के एक उम्मीदवार सुधांशु तिवारी का नाम नहीं था। इसको लेकर इस पद के चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। जबकि अन्य पदों के लिए मतदान कराया गया था। सोमवार को महामंत्री पद के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके बाद सभी पदों की मतगणना कराई जाएगी। मतदान के साथ ही मतगणना के लिए महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।