{"_id":"5bb51186867a5520833a8153","slug":"11538593158-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम की सुविधा उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम की सुविधा उपलब्ध
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अब ट्रेन के आने पर कोच ढूंढने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। सिटी रेलवे स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम की सुविधा उपलब्ध हो गई है। स्टेशन के तीनों प्लेटफार्मों पर लगे 72 कोच गाइडेंस सिस्टम का संचालन शुरू हो गया है। इस सौगात से यात्रियों में प्रसन्नता है।
रेलवे की ओर से जिले में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यही नहीं जिला मुख्यालय के प्रमुख सिटी रेलवे स्टेशन के साथ ही कई अन्य स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार कराया जा रहा हैै। सिटी स्टेशन पर एस्केलेटर, वीआईपी लाउंज, फुट ओवरब्रिज, एटीवीएम, वाटर वेंडिंग मशीन, पैसेंजर आपरेटिंग इंक्वायरी टर्मिनस आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। ट्रेन के आगमन के दौरान यात्रियों को कोच तलाशने में होने वाली जहमत को गंभीरता से लेते हुए रेलवे की ओर से कुछ माह पहले कोच गाइडेंस सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की गई। इसके तहत स्टेशन के तीनों प्लेटफार्मों पर 72 सिस्टम लगा दिया गया है। इसमें प्लेटफार्म संख्या- एक पर 26 तथा दो एवं तीन पर 23-23 कोच गाइडेंस सिस्टम लगाया गया है। इसका संचालन भी शुरू हो गया है। इस सुविधा के उपलब्ध होने के बाद अब यात्रियों को ट्रेन के आने पर अपने कोच को तलाशने में दिक्कत नहीं होगी।