{"_id":"5b1816564f1c1bb06e8b688e","slug":"11528305238-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लगने पर सीढ़ी चढ़ने-उतरने की जहमत नहीं पड़ेगी उठानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट लगने पर सीढ़ी चढ़ने-उतरने की जहमत नहीं पड़ेगी उठानी
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। प्लेटफार्म संख्या- दो से एक पर आने के लिए सीढ़ी चढ़ने-उतरने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। रेलवे की ओर से लिफ्ट का निर्माण कराया जा रहा है। लाखों की लागत से लगने वाली लिफ्ट के लिए बाहरी स्ट्रक्चर का काम जोरों पर चल रहा है। जुलाई माह तक यात्रियों को इसका लाभ मिलने की संभावना है।
रेलवे की ओर से जिले में कई विकास कार्य करए जा रहे हैं। घाट स्टेशन के पास वातानुकूलित सब्जी भंडारण केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान एवं वाशिंग पिट का निर्माण जोरों पर है। इसके अलावा जिले के कई स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय के प्रमुख सिटी रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म का सुंदरीकरण, वीआईपी लांज, आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन, वाटर वेंडिंग मशीन, पैसेंजर आपरेटेड इंक्वायरी टर्मिनल आदि यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। प्लेटफार्म संख्या-एक से दो पर सीढ़ी चढ़ने की उतरने की झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए स्वचालित सीढ़ी लगाने के बाद रेलवे अब प्लेटफार्म संख्या-दो से एक पर आने के लिए लिफ्ट का निर्माण करा रहा है। करीब 50 लाख की लागत से लगने वाली लिफ्ट के निर्माण का कार्य शुरू है। आउटर स्ट्रक्चर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। 13.2 मीटर ऊंची लिफ्ट के जुलाई माह तक लग जाने की उम्मीद है। प्लेटफार्म संख्या-दो पर लिफ्ट लग जाने के बाद यात्रियों विशेष कर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चों को सीढ़ी चढ़ने-उतरने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। वह आसानी के साथ दोनों प्लेटफार्मों पर आ-जा सकेंगे। इस बारे में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लिफ्ट के निर्माण में 45 से 40 लाख व्यय होगा। जुलाई माह में इसका निर्माण पूरा हो जाने की उम्मीद है।