{"_id":"5aa95eec4f1c1bba758b57c4","slug":"11521049324-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्य गोष्ठी में लोगों को झूमने को किया विवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्य गोष्ठी में लोगों को झूमने को किया विवश
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से होली मिलन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन मंगलवार की रात राम चबूतरे पर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दी। काव्य गोष्ठी में कवियों ने एक से बढ़ कर एक रचनाएं सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
काव्य गोष्ठी में बादशाह राही, शाहजहां साद, हंटर गाजीपुरी, अनंतदेव पांडेय, गोपाल गौरव, विमला मिश्र, दुर्गा तिवारी, तलब गाजीपुरी, उल्लू गाजीपुरी आदि ने अपनी कविताओं और रचनाओं से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग आपसी मतभेद को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का काम करते है। उन्होंने नगर को स्वच्छ रखने की बात कही। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, सरदार दर्शन सिंह, आनंद प्रसाद, अभय अग्रवाल, विनय सिंह, अजय पाठक, अशोक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, गोपाल पांडेय, लव त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल, कमलेश सिंह लाला, प्रहलाद पांडेय, किशु राय, शफीक, असलम खां आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता दीनानाथ गुप्त और संचालन योगेश कुमार वर्मा ने किया। अंत में कार्यक्रम में आए लोगों के प्रति कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने आभार व्यक्त किया।