{"_id":"5a872acc4f1c1bc83b8b735e","slug":"11518807756-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल बाक्स जलने से घंटों गुल रही बती, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल बाक्स जलने से घंटों गुल रही बती, लोग परेशान
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
शहर के पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे केबिल बाक्स जलने से उपकेंद्र से संबंधित सैकड़ों मुहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। करीब साढ़े चार घंटा बाद आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
पीरनगर विद्युत उपकेंद्र का केबिल बाक्स जलने से उपकेंद्र से संबंधित सैकड़ों मुहल्ले की बत्ती गुल हो गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोग सोचते रहे कि शायद छोटा-मोटा फाल्ट हुआ होगा, अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे लेकिन जब एक घंटा बाद भी बिजली का दर्शन नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी और बढ़ने लगी। बिजली पर आधारित कारोबारी जिन कारोबारियों के पास जेनरेटर की सुविधा थी, वे डीजल जलाकर अपना काम करते रहे लेकिन जिन दुकानदारों के पास जेनरेटर की सुविधा नहीं थी, वह निराशा होकर बिजली के आने का इंतजार करते रहे। लगातार चलने से अधिकांश लोगों को इनवर्टर भी निर्धारित समय के बाद बंद हो गया। दिन में करीब साढ़े 12 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ सुरेश कुशवाहा ने बताया कि केबिल बाक्स में फाल्ट होने से सभी फीडरों की आपूर्ति करीब साढ़े चार घंटा तक ठप रही।
पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर सुबह करीब 8.05 बजे केबिल बाक्स जल गया। इससे सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। बाक्स को बदलकर दिन में 12.20 बजे आपूर्ति सुचारू कराई गई। - शिवम राय, नगर एसडीओ