फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने की रणनीति तय की

धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने की रणनीति तय की

Mon, 22 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने की रणनीति तय की
जमानिया। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सपा की बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर तहसील मुख्यालयों पर जनहित के मुद्दे पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि महज 10 महीने के कार्यकाल में ही आम जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आजिज आ चुकी है। झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। प्रशासन की तरफ से सपाजनों एवं आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि किसानों को बिजली पानी और खाद नहीं मिल रही है। भाव न मिलने से आलू किसान बर्बाद हो गया है। लोग अब सपा की ओर आस लगाए हैं। ऐसे में सपा जनता के हितों को लेकर सभी तहसील मुख्यालयों पर जोरदार धरना-प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाशंकर यादव, अशोक सिंह, अनिल यादव, पप्पू पहलवान, रजनीकांत यादव, मेराज खां, प्रमोद यादव, अंबरीष यादव, रजनीश, रीशू यादव, सोनू ,रामचीज यादव, पप्पू यादव, पंकज दुबे आदि उपस्थित थे। अंत में पूर्व एमएलसी बच्चा यादव की पत्नी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव एवं संचालन उर्मिलेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed