{"_id":"5a51050c4f1c1b36198b52af","slug":"11515259148-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक के चलते तीन घंटे बाधित रहा परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक के चलते तीन घंटे बाधित रहा परिचालन
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। डाउन लाइन में धीना स्टेशन के बीच रेल पटरी बदलने को लेकर दानापुर रेल कंट्रोल के निर्देश पर शनिवार को दोपहर में 12 से लेकर 3.10 तक ब्लाक होने के कारण तीन घंटा तक डाउन लाइन का परिचालन बाधित था। इसकी वजह से डाउन की कुछ ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही जिससे यात्री परेशान रहे। रेल पटरी बदलने के बादि डाउन लाइन का परिचालन 3.20 पर शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
धीना स्टेशन के बीच डाउन लाइन में रेल पटरी बदलने के कारण 12 से 3.10 तक ब्लाक होने के कारण डाउन लाइन में विभिन्न स्टेशनों पर दिन में ट्रेने रुकी रहीं। गरीब रथ एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, मुग़लसराय-पटना पैसेंजर तथा पटना मेमो पैसेंजर तीन घंटा तक जमानिया स्टेशन से सकलडीहा स्टेशन के बीच ब्लॉक के कारण फंसी रही। इस कारण यात्री परेशान रहे। इस संबंध में उप स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डाउन लाइन में ब्लाक के कारण विभिन्न ट्रेनें खड़ी रही। दिन में 3.20 पर ब्लाक समाप्त होते ही डाउन लाइन का परिचालन शुरू हो गया।