{"_id":"5a3a96084f1c1b502b8b5ae3","slug":"11513788936-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषद का बाइक जुलूस कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषद का बाइक जुलूस कल
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मोटरसाइकिल जुलूस को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से बुधवार को पीजी कालेज में गेट मीटिंग की गई। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए से नाराज होकर लंबित समस्याओं के निदान एवं सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रम के तहत 22 दिसंबर को दिन में 11 बजे जुलूस निकाला जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ पीजी कालेज के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारी, शिक्षकों की उपेक्षा करना बंद नहीं किया तो कर्मचारी अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। उन्होंने कर्मचारियों से मोटरसाइकिल जुलूस को सफल बनाने की अपील की। मीटिंग में श्रीकांत राय, बालेंद्र त्रिपाठी, अनिल गोस्वामी, प्रदीप यादव, आशीष सिंह, घनश्याम चौहान, प्रेमनारायण, बेचूराम, रविशंकर विश्वकर्मा, अनिल, अमित, होरिल, जयप्रकाश बिंद, विनोद चौधरी तथा रामनगीना यादव उपस्थित थे। संचालन विजय सिंह ने किया।