फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानें

लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानें

Sat, 11 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानें
गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक सेवा पखवारे का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश अखिलेश कुमार तिवारी की ओर से दस कक्षीय भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश ने पैरा विधिक स्वयं सेवकों को निर्देशित किया गया कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानें, उनका ध्यान रखें एवं स्वयं द्वारा उन समस्याओं के निदान का यथा सम्भव प्रयास करें। इस कार्यक्रम में संजय सिंह सिविल जज (सीडी) एवं अपर जिला जज त्वरित न्यायालय कोर्ट संख्या-2 अजय पाल सिंह द्वारा अपने ज्ञान एवं अनुभवों को साझा किया गया। लोक अदालत मध्यस्थता एवं विवादों के निस्तारण के लिए वैकल्पिक माध्यमों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से युद्ध स्तर पर न्यायालय में लम्बित विवादों का शीघ्रताशीघ्र निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्यजीत पाठक ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed