{"_id":"59f0cabd4f1c1bdb538b9269","slug":"11508952765-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश उत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश उत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। स्थानीय नगर क्षेत्र में सिख बंधुओं की ओर से 4 नवंबर से गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव मनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती मनाने के क्रम में सिख बंधुओं सहित गुरु आस्थावान बाजार के भक्तों द्वारा वाहे गुरु सतनाम संकीर्तन के साथ नगर में 22 अक्तूबर से ही प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसमें ढोल, मंजीरे के साथ गुरु महात्म्य संकीर्तन युवा, महिला, पुरुष तथा बच्चे बड़ी तन्मयता से करते चल रहे हैं।
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से निकाली जाने वाली प्रभात फेरी का समापन नगर क्षेत्र भ्रमण के बाद गुरुद्वारा में भव्य अरदास के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सरदार परलोक सिंह, सरदार बलवीर सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार जसवंत सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, कमलजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि 2 नवंबर से 48 घंटे का गुरुग्रंथ अखंड पाठ गुरुद्वारे में बैठाया जाएगा। इसकी पूर्णाहुति चार नवंबर को होगी। तीन नवंबर को दिन में एक बजे से गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभा यात्रा नगर क्षेत्र में भ्रमण को निकलेगी। चार नवंबर की शाम लंगर का कार्यक्रम गुरुद्वारे में आयोजित हैै।