फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Sun, 22 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
गाजीपुर/करंडा। थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव में शनिवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेशे से पत्रकार तथा आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान शोर मचाते हुए बचाने दौडे़ उनके छोटे भाई को भी गोली मार दी। जिला अस्पताल ले जाते समय गंभीर रुप से घायल पत्रकार राजेश कुमार मिश्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि भाई अमितेश मिश्र को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस के समय से न पहुंचने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस अधीक्षक सोमने वर्मा के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। उधर, मृतक के साथ जिला मुख्यालय आए लोगों ने जिला अस्पताल के आस-पास जमकर उत्पात मचाया। दूकानदारों को मारापीटा, दूकानें बंद कराई और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इस बीच व्यापारियों ने भी एक उपद्रवी को पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में मृतक के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली थी। जबकि दोपहर बाद पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


ब्राह्मणपुरा निवासी आरएसएस कार्यकर्ता तथा एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र से जुड़े राजेश कुमार मिश्र (40) अपने भाई छोटे भाई अमितेश मिश्र (30) के साथ शनिवार की सुबह ब्राह्मणपुरा स्थित अपनी बालू-सीमेंट की दूकान पर पहुंचे थे। राजेश मिश्र दूकान के बाहर बैठकर मोबाइल में कुछ देख रहे थे। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बाइक चला रहा बदमाश मुंह पर गमछा बांधे हुए था। जबकि दो बदमाश सीधे राजेश के पास पहुंच गए। दोनों हाथों में पिस्टल लिए एक बदमाश ने राजेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। यह देख राजेश का भाई अमितेश चिल्लाते हुए बदमाशों पर पत्थर फेंकने लगा। बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जबतक लोग पहुंचते बदमाश भाग चुके थे। स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को लेकर जिला अस्पताल भागे। लेकिन, रास्ते में ही राजेश ने दम तोड़ दिया। जबकि छोटे भाई अमितेश को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर ,घटना से नाराज लोगों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। हॉस्पिटल रोड पर ई-रिक्शा और एक टेंपो के चालक की पिटाई की और वाहनों को सड़क किनारे पलट दिया। फिर दूकानों को जबरन बंद कराना शुरू कर दिया। कई दूकानदारों को मारपीट कर घायल भी कर दिया। इसके बाद उपद्रवी मिश्र बाजार में घुसकर दूकानें बंद कराने लगे। इस बीच दूकानदार उपद्रियों से भिड़ गए और मृतक के चचेरे भाई बृजेश मिश्र (35) को मारपीट कर घायल कर दिया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। घटना के बाद गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग को लोगों ने जाम कर दिया। एसपी के आश्वासन पर एक घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आईजी दीपक रतन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिवार वालों से बात की। आईजी ने टीमें गठित कर तत्काल कार्रवाई करने का एसपी को निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक सोमने वर्मा ने कहा कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जिससे अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। हत्याकांड का 72 घंटे के अंदर खुलासा किया जाएगा। इसके लिए कुल पांच टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed