फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रोडवेज बस में नि:शुल्क सफर के तोहफा से बुर्जुग महिलाओं में खुशी

रोडवेज बस में नि:शुल्क सफर के तोहफा से बुर्जुग महिलाओं में खुशी

Mon, 11 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में नि:शुल्क सफर के तोहफा से बुर्जुग महिलाओं में खुशी
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की रोडवेज बसों में अब चौथेपन की लाठी पकड़ी महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिए जाने से वह गदगद हैं। बुजुर्ग महिलाओं ने इसके लिए प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है। कहा कि तमाम ऐसी बुजुर्ग महिलाएं हैं, जो बुढ़ापे में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर दर्शन-पूजन करना चाहती हैं, लेकिन पैसे के अभाव में उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। लेकिन अब राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा रोडवेज की बसों में बुजुर्ग महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने से ऐसी महिलाओं का धार्मिक स्थलों पर जाने का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार निवासी दमयंती देवी ने बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बस में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा का तोहफा देने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहां कि सरकार यह तोहफा देकर बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करने का कार्य किया है। तमाम ऐसी बुजुर्ग महिलाएं हैं, जो दर्शन-पूजन के लिए धार्मिक स्थलों पर जाना चाहती है, लेकिन पैसा के अभाव में नहीं जा पाती है। इस सुविधा से अब ऐसी महिलाओं का सपना पूरा हो जाएगा। शहर के शास्त्रीनगर निवासी फुल कुमारी पांडेय सरकार के इस फरमान का स्वागत करते हुए कहा कि उसने बुजुर्ग महिलाओं सम्मान देने काम किया है। तमाम ऐसी महिलाएं है, जिनके बेटे बाहर में रहकर नौकरी हैं। बेटे से मिलने का दिल करने पर भी तमाम ऐसी महिलाएं हैं, जो पैसे के अभाव में उनका यहां नहीं जा पाती थी। अब रोडवेज बस में फ्री सेवा मिलने से ऐसी महिलाएं अपने बेटों से आसानी से मिल सकेंगी। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के कमसड़ी निवासी संजोगिया देवी ने कहा जैसे रोडवेज बस में बुजुर्ग महिलाओं का नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का अच्छा कदम है। प्रत्येक वर्ष गांव से महिलाओं की टोली दर्शन-पूजन के लिए धार्मिक स्थलों पर जाती है। इस वर्ष ऐसी महिलाओं को फ्री में धार्मिक स्थलों पर जाने का लाभ मिलेगा। इसी क्षेत्र की खड़हरा निवासी शारदा देवी ने कहा कि रोडवेज में बुजुर्ग महिलाओं को बिना किराया का यात्रा करने की सुविधा मिलने से वे प्रसन्न है। कहा कि खासकर इस सुविधा से बीमार महिलाएं रोडवेज बस से आराम से जिले के साथ ही गैर जनपदों के अस्पताल में उपचार के लिए जा सकेगी। किराया की दिक्कत नहीं उपचार में बाधक नहीं बनेगी। रेवतीपुर निवासी सुधा पांडेय रोडवेज बस में 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को रोडवेज बस में नि:शुल्क सेवा प्रदान करने पर सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सुविधा से बुजुर्ग महिलाओं को लाभ मिलेगा। सोनवल निवासी भगमानी देवी ने कहा कि तमाम ऐसी बुजुर्ग महिलाएं हैं, जो पैसा के अभाव में खासकर किसी धर्मस्थली पर दर्शन-पूजन के लिए जाने में सोचती थी, लेकिन सरकार द्वारा रोडवेज बस से महिलाएं फ्री में यात्रा का लाभ प्रदान करने से अब वह आराम से कहीं भी दर्शन-पूजन के लिए जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed