फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर जताया विरोध

शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर जताया विरोध

Sun, 30 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन कर जताया विरोध
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का विकास भवन परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। समायोजन रद्द होने से दुखी शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर सरकार के प्रति विरोध जताया। इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष रामप्रताप ने यादव शिक्षामित्रों का आह्वान किया कि वह अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण लड़ाई में दमदारी से संघर्ष करें।
विज्ञापन

धरना सभा में उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अधिकारियों के माध्यम से विद्यालय जाने का दबाव बनाया जा रहा है। मौखिक दबाव से शिक्षामित्र नहीं झुकेंगे। लिखित आदेश के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित होगा। उन्होंने उपस्थित शिक्षामित्रों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। सभा में राजेश यादव, अशोक चौहान, मंजय यादव, अरुण, कैलाश, ललिकांत, अमित, अरविंद, विद्या, प्रमिला, नाजिया आदि उपस्थित थीं। संचालन माया साहू ने किया। उधर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित धरना में वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वह संघर्ष करने को विवश होंगे। जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि सरकार की तरफ से कोई निर्णय नहीं लेना उसकी उदासीनता का परिचायक है। उन्होंने उपस्थित शिक्षामित्रों से हक अधिकार के लिए एकजुट होने की अपील की। धरना में छोटेलाल यादव, रामानंद, अरविंद, संजय, विकास, संतोष, रामप्रताप, मंजय यादव, अजय, पुष्पा, अनीता, डिंपल, सरिता आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed