फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पूर्व की घटना को संज्ञान ले सतर्क रही पुलिस

पूर्व की घटना को संज्ञान ले सतर्क रही पुलिस

Thu, 08 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पूर्व की घटना को संज्ञान ले सतर्क रही पुलिस
गहमर (गाजीपुर)। बीते तीन माह पूर्व ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर स्थानीय थाने से कुछ ही दूरी पर दुर्घटना के बाद बवाल और आगजनी की घटना को संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरतती रही। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण एसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने थाने में पहुंचकर पुलिस से पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर पांच थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों के गुस्से और मार्ग जाम होता देख आसपास के दूकानदरों ने अपनी दूकान बंद कर दी। किसी भी विवाद से अपने आप को दूर रखने के लिए स्थानीय लोगों ने अपने घरों की तरफ रुख कर लिया था। वहीं पूर्व में हुई घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी काफी चुस्त-दुरूस्त दिखाई पड़ा। ग्रामीण दबी जुबान आपस में चर्चा कर रहे थे कि तीन माह पूर्व हुई घटना को देखते हुए जिलाधिकारी ने ताड़ीघाट-बारा मार्ग को एकल करने के साथ ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ करने के लिए सख्त निर्देश दिए थे। कुछ दिन तो ठीक चला, विधानसभा चुनाव बीतने के बाद वही कहानी शुरू हो गई। ओवरलोड वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। ग्रामीण इस बात को लेकर काफी चर्चा कर रहे थे कि अगर इन ओवरलोड वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लग जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। इन ओवरलोड वाहनों की चपेट में आने से घटना होती रह रही है। उधर पुलिस सतर्कता के तौर पर चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed