{"_id":"6ac92be97b5591a415069777","slug":"113-ev-buyers-owe-rs-6-lakh-subsidy-stuck-with-7-dealers-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161859-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ईवी खरीदने वाले 113 लोगों की 6 लाख \nरुपये की सब्सिडी 7 डीलरों के पास अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ईवी खरीदने वाले 113 लोगों की 6 लाख रुपये की सब्सिडी 7 डीलरों के पास अटकी
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में ईवी सब्सिडी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को लेकर इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों के साथ
गाजीपुर। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने वाले लोगों की करीब छह लाख रुपये की सब्सिडी सात डीलरों के यहां अटकी है। इन डीलरों के पास कुल 113 आवेदन लंबित हैं। इनमें 95 प्रतिशत आवेदन दोपहिया वाहनों की सब्सिडी से संबंधित हैं, जबकि शेष चारपहिया वाहनों के हैं।
परिवहन विभाग ने संबंधित डीलरों को दो कार्यदिवस के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण कर पेंडेंसी शून्य करने के लिए नोटिस दिया गया है। निर्धारित समय में लंबित प्रकरणों का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित डीलरों की डीलरशिप निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धनवीर यादव ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय में ईवी सब्सिडी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा के लिए इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों के साथ बैठक की गई। बैठक में सात डीलरों के स्तर पर लंबित 113 आवेदनों की समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में आरआई राजभूषण चौधरी, पीटीओ लव कुमार सिंह के अलावा सभी वाहनों के डीलर मौजूद रहे। निष्क्रिय डीलरों का होगा सत्यापन एआरटीओ ने बताया कि परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से 29 सितंबर को जारी निर्देशों के तहत ईवी सब्सिडी पोर्टल पर निष्क्रिय प्रदर्शित हो रहे डीलरों का सत्यापन कराया जाएगा। संबंधित डीलरों का नाम, डीलर कोड, पूरा पता और वर्तमान स्थिति का विवरण परिवहन आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।
निष्क्रिय डीलरों के यहां लंबित पात्र आवेदनों के निस्तारण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोर्टल पर पंजीकृत नहीं अथवा निष्क्रिय प्रदर्शित हो रहे डीलरों के सत्यापन और पंजीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।