फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क पर फैला है कीचड़-पानी, परेशानी

सड़क पर फैला है कीचड़-पानी, परेशानी

Mon, 01 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर फैला है कीचड़-पानी, परेशानी
गाजीपुर। मिश्रवलिया से कालीधाम कालोनी जाने वाली सड़क का निर्माण न कराए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों का पानी रास्ते पर बह रहा है। लोग कीचड़ और पानी के बीच से आने-जाने को विवश हो रहे हैं। इससे लोगों में निराशा के साथ ही रोष है। उनका कहना है कि बार-बार ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा रहा है, जिससे दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कालीधाम कालोनी में सैकड़ों की संख्या में लोग रहते हैं। मिश्रौलिया मार्ग से कालोनी में जाने रास्ते पर काफी दूरी तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया है। नाली निर्माण न होने से लोगों के घरों का पानी रास्ते पर बह रहा है। इसकी वजह से रास्ते पर हर समय कीचड़-पानी फैला रहता है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरीवश लोगों को गंदे पानी के बीच से आना-जाना हो रहा है। बाइक और चारपहिया सवार तो किसी तरह से निकल जा रहे हैं, लेकिन पैदल आवागमन करने वालों कीचड़-पानी के बीच से निकलने में एक बार सोचना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में अंजान लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि वह महीनों से इस समस्या को झेलते हुए परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बारिश होने पर दिक्कत और भी बढ़ जा रही है। पानी से बदबू आने से संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान के साथ ही संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सिकंदर बिंद ने कहा कि सड़क निर्माण के मैं प्रयासरत हूं। जल्द ही नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद मार्ग का निर्माण भी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed