फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महानगरों से आ रही भरी हुई गाड़ियां

महानगरों से आ रही भरी हुई गाड़ियां

Sun, 17 Mar 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
महानगरों से आ रही भरी हुई गाड़ियां
गाजीपुर। रंगों को पर्व होली के मद्देनजर गाड़ियों तथा बसों में जबरदस्त भीड़ होने लगी है। जिले के सभी रेल मार्गों पर गुजरने वाली मेल एक्सप्रेस गाडिय़ों में तिलभर रखने की जगह नहीं है। बड़े महानगरों से आने वाली गाडिय़ां पूरी तरह कसी हुई दिख रही है। जिन्होंने पहले से आरक्षण करा लिया है वह तो थोड़ी राहत में है लेकिन अनारक्षित सपरिवार यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। हालत यह है कि लोग गाडिय़ों के पावदानों पर लटक कर यात्रा कर रहे है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अभी आने वालों की भीड़ बनी हुई है। पर्व के बाद वापसी के लिए भी भीड़ उमड़ेगी। बसों में भी भीड़ की यही हालत बनी हुई है।
विज्ञापन

होली पर दूर-दराज रहकर रोजी-रोटी कमा रहे गांव गिराव के लोगों के आने का सिलसिला जारी हो गया है। इसके चलते गुजरात, महाराष्ट्र, आसाम, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों की ओर से आने वाली गाडिय़ों में लोगों के बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है। जिन लोगों ने पहले से आरक्षण करा लिया है वह तो थोड़ा आराम से यात्रा कर पा रहे हैं, लेकिन अचानक यात्रा बनाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिले से हो कर तीनों रेल मार्ग, वाराणसी- बलिया, औड़िहार- गोरखपुर, पीपीडीयू- पटना आदि पर चल रही ट्रेनों में भीड़ की यही हालत दिख रही है। रविवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आने वाली गंगा कावेरी, स्वतंत्रता सेनानी, सारनाथ, पवन एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में यात्रियों की खूब भीड़ देखी गई। औड़िहार संवाददाता के अनुसार इस रूट पर चौरी चौरा एक्सप्रेस, लिछवी एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, कृषक आदि भी भरी हुई चल रही है। इसी प्रकार दिलदारनगर संवाददाता ने बताया कि इस रेल मार्ग पर विभूति, श्रमजीवी, फरक्का, उपासना एक्सप्रेस आदि गाड़ियां भी भीड़ लेकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed