फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   धुएं से दूर हो कर निरोग रहेंगी माताएं

धुएं से दूर हो कर निरोग रहेंगी माताएं

Wed, 06 Mar 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
धुएं से दूर हो कर निरोग रहेंगी माताएं
रेवतीपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के नवली इंटर कॉलेज में बुधवार को जय मां एचपी गैस एजेंसी बसुका के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दो सौ लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक अलका राय ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष से काफी अधिक लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। प्रदेश और केंद्र की सरकार चहुमुंखी विकास के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन

कहा कि युवाओं को रोजगार, प्रदेश में कानून व्यवस्था, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, रोजगारपरक बनाने, बिजली, पानी, चिकित्सा ,शिक्षा आदि जरूरी मूलभूत सुविधाओं से संपन्न प्रदेशों में उत्कृष्ट प्रदेश बनाने को लेकर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसका मकसद गांव घरों को पूरी तरह से प्रदूषण एवं धुआं रहित करना है, ताकि हमारी माताएं एवं बहनें पूरी तरह से स्वस्थ व निरोग रह सकें। बताया कि तय लक्ष्य से काफी अधिक पात्र लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। इस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत पात्र 200 लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, स्टोव एवं सिलेंडर का वितरण किया जिससे महिला व अन्य लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे । अध्यक्षता मनमोहन तिवारी ने तथा संचालन श्रवण कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर नौली प्रधान लाल बहादुर सिंह, उतरौली प्रधान अजय सिंह, रघु सिंह, बालाजी, राजू यादव, हलचल सिंह, लल्लन सिंह, अशोक चौरसिया, वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा गैस एजेंसी के संचालक जग निवास राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed