फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पहले फेज में 17 गांवों के अंश निर्धारण का काम पूरा

पहले फेज में 17 गांवों के अंश निर्धारण का काम पूरा

Sun, 14 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पहले फेज में 17 गांवों के अंश निर्धारण का काम पूरा

विज्ञापन
सुहवल। ताड़ीघाट मऊ रेलखंड के विस्तार के लिए पहले फेज के तहत सोनवल से लेकर गाजीपुर तक 17 गांवों में से 14 गांवों के 491 किसानों, भूस्वामियों एवं काश्तकारों की लगभग 33 हेक्टेयर (132 बीघा) भूमि का अंश निर्धारण-अवार्ड का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तक 395 लोगों ने अपने सभी दस्तावेज संबंधित विभाग के यहां जमा कर दिए हैं।

दस्तावेज जमा कर चुके लोगों में से तीन सौ किसानों को अधिग्रहीत भूमि का भुगतान भी कर दिया गया है। इस बहुद्देश्यीय परियोजना का विस्तार फेज दो में होना है। पहले फेज में सोनवल से गाजीपुर, जबकि दूसरे फेज में गाजीपुर से मऊ तक की योजना प्रस्तावित है। पहले फेज में 17 गांव की जमीन ली जा रही है। इसमें गंगबरार, मेदिनीपुर, ताड़ीघाट, मुस्तकहम, जरछा, चकहसन, सैदुल्लाहपुर, सोनवल आदि गांव जमानिया तहसील के अंतर्गत जबकि अराजीबाग करीमुल्ला, फूलपुर, जमालपुर देहाती, चकफैज, रौजाशाह बरखुरदार, सुखदेवपुर, अकरमपुर, झिंगुरपट्टी शहरी एवं देहाती, अराजीबाग चकरजा आदि गांव सदर तहसील के अंतर्गत हैं जो इस परियोजना के दायरे में आ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना को 31 दिसंबर 2019 से पहले पूरा करना है। रेल विभाग की मानें तो निर्धारित समय पर पहले फेज में दिलदारनगर, सोनवल, ताड़ीघाट को गाजीपुर रेल रूट से जोडकर ट्रेन-वाहनों का आवागमन चालू करना भी उनकी प्राथमिकता में है। परियोजना निदेशक (रेलवे ट्रैक) सत्यम कुमार सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे दस्तावेज जमा हो रहे हैं उनका परीक्षण कर तुरंत भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed