{"_id":"5bbb9858867a55284f47552c","slug":"111539020888-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बनाएं रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बनाएं रखें
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दुर्गापूजा एवं दशहरा शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि मुहम्मदाबाद सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल के रूप में जाना जाता है। पिछले वर्ष दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम एक साथ पड़ने पर भी यहां के लोगों ने आपस में मिल बैठ कर शांतिपूर्ण ढंग से दोनों त्योहार मनाया। इस वर्ष भी त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में आप सभी अपना सहयोग दें। प्रशासन आप की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगा। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि त्योहार पर गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर गलत कार्य करता है तो आप उसके विरुद्ध स्वयं कोई कार्रवाई न करें बल्कि हमें सूचित करें। पुलिस गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी। दुर्गा पूजन समितियों एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मेला क्षेत्र के रास्तों में पड़ने वाले गड्ढों की मरम्मत कराने, स्ट्रीट लाइट ठीक रखने एवं जर्जर तारों को दुरुस्त करने, पूजा पंडालों एवं रामलीला मैदान को जाने वाले रास्तों पर सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था किये जाने की मांग रखी। बैठक में उपजिलाधिकारी रमेश यादव, क्षेत्राधिकारी, चेयरमैन शमीम अहमद, दीपू गुप्ता, रामबहादुर तिवारी, ओपी गिरी, बैजनाथ बैजू, संगीता गुप्ता, मुहम्मद तनहाई खां, कलीम खां झन्ने आदि उपस्थित थे।