फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिला पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं आईजी

जिला पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं आईजी

Sat, 18 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं आईजी
गाजीपुर। पुलिस लाइन के सभागार में शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी विजय सिंह मीना ने बैठक में अपराध की समीक्षा की। इसमें पुलिस कप्तान यशवीर सिंह के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। सभी थानों में हुई वारदातों की समीक्षा के बाद आईजी ने कहा कि जिला पुलिस की कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि पुलिस ने कई बड़े अपराध का समय से खुलासा किया है, लेकिन सिस्टम में अभी और सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

आईजी वाराणसी शनिवार की दोपहर अचानक सैदपुर कोतवाली में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचे। वहां पीड़ितों की समस्या सुनने के बाद जिला मुख्यालय स्थित अपराध समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में पुलिस कप्तान के साथ एएसपी नगर और एएसपी ग्रामीण, सभी सर्किलों के वृताधिकारी और थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। आईजी ने बारी-बारी से एक-एक अपराधों की समीक्षा की। संगीन अपराध लूट, हत्या, दुष्कर्म, अपहरण आदि के खुलासे और कार्रवाई की पूरी जानकारी ली। महिलाओं के साथ छेड़खानी और उच्चकागिरी तथा चोरी तक पर रोक लगाने के बारे में सख्त निर्देश दिए। अपराध समीक्षा बैठक में लापरवाह पाए जाने वाले बरेसर तथा बहरियाबाद थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। कुछ लोगों को बेहतर कार्य के लिए उनकी पीठ भी थपथपाई गई। वर्तमान में बकरीद, रक्षाबंधन और कृष्णजन्माष्टमी पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। सभी अपने कर्त्तव्यों का पालन सही ढंग से करने को कहा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होना तय बताया। कहा कि अपराध कंट्रोल करने के लिए पुलिस कर्मियों में सजगता और सतर्कता जरूरी है। जनपद के बड़े अपराधियों पर टीम गठित कर कार्रवाई की जाए। जिले से बाहर रह रहे अपराधियों पर भी कार्रवाई हो। थानों में लंबित मामलों का निस्तारण किया जाए। कहा कि वारंटियों के विरुद्ध अभियान चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed