फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रतिष्ठान बंद कर वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

प्रतिष्ठान बंद कर वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Fri, 17 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतिष्ठान बंद कर वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जिले के सभी बाजारों में दुकानें बंद रहीं। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी दफ्तरों, स्कूल, कॉलेजों तथा संस्थाओं में बंदी करा दिया गया जिससे चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। इधर व्यापार मंडल और मेडिकल एसोसिएशन के संगठनों ने भी भारत बंद का आह्वान किया था। बंदी के दौरान अधिकतर लोग टीवी से चिपके रहे तथा वाजपेयी जी के अंतिम संस्कार और अन्य सूचनाओं की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

शहर में सुबह से ही बाजार बंद रहे जिससे सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि दोपहर बाद मिश्रबाजार महुआबाग, टाऊनहाल, विश्वेशरगंज आदि जगहों पर छिटपुट दुकानें खुली लेकिन जानकारी के बाद तुरंत मेडिकल एसेसिएशन तथा व्यापार मंडल के लोगों ने पहुंच कर दुकानों को आग्रह कर बंद करा दिया। जिला उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बताया गया कि पूरे जिले में बंदी सफल रही है। दिन भर व्यापारियों ने प्रतिष्ठान को बंद रखा। आर्य समाज मंदिर में शोकसभा का आयोजन कर वाजपेयी जी को श्रद्धाजंलि दी गई। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी बताया गया कि व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर अटल जी अमर रहे का नारा लगाया गया। मेडिकल एसोसिएशन के लोगों ने भी सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बताया कि व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर जो एकता दिखाई है वह सराहनीय है। वाजपेयी का सभी सम्मान करते हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय शोक में सरकारी, गैरसरकारी, बैंक, दफ्तरों के साथ ही शिक्षण संस्थाएं बंद रहे। व्यापार मंडल के आह्वान पर शोक में यूसुफपुर बाजार बंद रहा। जखनिया संवाददाता के अनुसार कस्बे के व्यापारियों ने अपनी दुकानें स्वत: बंद रखीं। करीमुद्दीनपुर संवाददाता ने बताया कि पूरे बाजार तथा लड्ठूडीह, दुबिहां बाजार में भी बंदी का व्यापक असर देखा गया। इसी प्रकार की जानकारी जमानिया, सेवराई, दिलदारनगर, भदौरा, बारा, सैदपुर, नंदगंज से भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed