{"_id":"5b44e5aa4f1c1bc6248b597d","slug":"111531241898-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की शादी कराने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल की शादी कराने का लिया निर्णय
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। घर से फरार प्रेमी जोड़ा को चौबेपुर पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। बाद में खानपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक और युवती के परिवार को थाने बुला कर आपस में बातचीत कराया। इस पर दोनों परिवार के लोग प्रेमी युगल की शादी के लिए राजी हो गए।
खानपुर थाने के नई कोट निवासी बालिग युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे। शादी करने के लिए दोनों रविवार की रात घर से फरार हो गए। परिजनों ने दोनों की आस-पास तलाश की, कहीं पता न चलने पर इसकी सूचना दोनों के परिजनों ने थाना में दी। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई । इसी बीच चौबेपुर थाने की पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और इसकी जानकारी खानपुर पुलिस को दी। खानपुर पुलिस दोनों को थाना लाई। थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही युवक और युवती के परिवार के लोग थाना पहुंच गए। बातचीत के दौरान युवक और युवती शादी की जिद्द पर अड़े रहे। इस पर दोनों परिवारों ने लोग मान गए और युवक-युवती की शादी मंदिर में कराने का निर्णय लिया।