{"_id":"5b439c8e4f1c1bba248b55cb","slug":"111531157646-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनविरोधी नीतियां लागू कर रही प्रदेश-देश की सरकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनविरोधी नीतियां लागू कर रही प्रदेश-देश की सरकारें
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा(गाजीपुर)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय ब्लाक कमेटी की बैठक कंचनपुर (चोचकपुर) में सोमवार को हुई। इस अवसर पर जिला सह सचिव रामअवध ने कहा कि प्रदेश-देश की सरकारें जनविरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। मेहनतकश आवाम जनसमस्याओं से त्रस्त है। किसान, युवा, महिला, बेरोजगारी, महंगाई, कालाधन, भ्रष्टाचार का सवाल इनका मुद्दा नहीं है। संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर तानाशाही की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दलितों, मुसलमानों, कमजोरों, महिलाओं पर जुल्म बढ़ता जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी की नीतियां कारपोरेट, औद्योगिक घरानों को बढ़ाने वाली हैं। ऐसी दशा में मजबूत संगठन बनाकर जनविरोधी नीतियों का व्यापक पैमाने पर विरोध करना होगा। ब्लाक मंत्री डा. शिवमूरत बिंद ने समस्यामूलक एवं संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। गहन विचार-विमर्श के बाद ब्रांचों को सक्रिय करने के लिए मासिक बैठकें, गोष्ठियां, सभाएं एवं आंदोलन करने संबंधी निर्णय लिया गया। नहरों में टेल तक पानी छोड़ने आदि की मांग प्रशासन से की गई। बैठक में ताराचंद पांडेय, बब्बन सिंह यादव, सूर्यनाथ बिंद, लल्लन प्रसाद, डा. रामप्रसाद वर्मा, हरिनारायण खरवार, भोला चौधरी ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजेंद्र विश्वकर्मा ने की।