{"_id":"5b0d987f4f1c1b986e8b549a","slug":"111527617663-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जून को बाजार बंदकर मनेगा काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जून को बाजार बंदकर मनेगा काला दिवस
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई(गाजीपुर)। मुगलसराय-दानापुर रेल खंड के भदौरा रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों का ठहराव, स्टेशन परिसर में यात्री प्रतीक्षालय, कंप्यूटरीकृत उद्घोषणा डिस्प्ले बोर्ड, फुट ओवरब्रिज के संबंध में कई बार लोगों ने ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बावजूद भी मांग पूर्ण नहीं हुई। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भदौरा रेलवे स्टेशन की उपेक्षा पर खेद जताते हुए एक जून को काला दिवस मनाते हुए व्यापारियों से बाजार बंद रखने की अपील की है।
बाजार बंदी का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सिंह पिंटू ने बताया कि स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज न होने के कारण महिलाओं और बुजुर्गों को प्लेटफार्म एक से दो पर आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद केवल आश्वासन की घुट्टी ही पिलाई जा रही है। चुनाव आने पर लोक लुभावन वादे कर जनता से वोट ले लिया जाता है और सत्ता में आने के बाद जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है। जबकि अन्य स्टेशनों पर अपेक्षाकृत अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं।