{"_id":"5ae0bdf84f1c1b87028b674a","slug":"111524678136-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी हुए सम्मानित
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर/जमानिया। वाराणसी जोन के एडीजी पीवी रामाशास्त्री ने बुधवार को स्थानीय पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद मातहतों संग बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह, बिरनो थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, एसआई नसीम अख्तर एवं अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, एसपी सिटी प्रदीप दुबे, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल आदि उपस्थित थे। एडीजी ने जमानिया कोतवाली परिसर, भोजनालय, बैरक, आवास आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद थाने के कार्यालय में रखी पत्रावलियों को देख संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने क्षेत्र के चौकीदारों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी। चौकीदारों ने वर्दी न मिलने, लाठी आदि न मिलने की बात कहीं। इस पर एडीजी ने पुलिस अधीक्षक को चौकीदारों की समस्या तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि डायल-100 की तर्ज पर छोटे वाहन भी जिले में आ रहे हैं जिसमें से एक वाहन इस थाने को दिया जाएगा। उन्होंनेे बताया कि थानेे की बाउंड्री को लेकर पत्राचार किया जाएगा और जल्द थाने की बाउंड्री कराई जाएगी9। उन्होंनेे कहा साइबर क्राइम से संबंधित ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को दी जा रही है जिससेेे आने वाले दिनों में साइबर क्राइम अथवा इंटरनेट के माध्यम से ठगी को रोका जा सकेगा। उन्होंने थाने में रखी पत्रावलियों, अपराध रजिस्टर, महिला संबंधित अपराध आदि का गहनता से निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कोतवाल राजाराम, उप निरीक्षक ओंकार तिवारी, उप निरीक्षक विंध्याचल शुक्ला, उप निरीक्षक अजीत पांडेय, उप निरीक्षक आलोक त्रिपाठी, उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद रावत, रितेश द्विवेदी आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।