{"_id":"5a3a97ed4f1c1bce408be3f3","slug":"111513789421-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है कांग्रेस
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। स्थानीय बाजार में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद एवं एमएलसी राजेश मिश्रा का पार्टी कार्यकर्ताओें एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राजेश मिश्रा ने ठंड से बचने के लिए क्षेत्र के पचास गरीब, मजदूर, दिव्याग और असहायों में कम्लब का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायने मे गरीबों, किसानो, बेरोजगारो सहित सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार रही तो हमने योजनाओं के माध्यम से सभी का भला करने का काम किया। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारें पूरे देश एवं प्रदेश के लोगों को बरगलाने में लगी हुई है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार और चोरी की घटनाएं चरमसीमा पर है। प्रदेश के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे, जिससे गरीब, किसान, मजदूर, असहाय लोगों की सुनवाई नहीं हो पा रही। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी फिर सत्ता में आकर देश का भला करने का काम करेगी। कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए पूरे मनोयोग से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह, रविकांत राय पीसीसी सदस्य, पूर्व विधायक अभिताभ अनिल दुबे, युवा नेता सौरभ वर्मा, लालसाहब सिंह, सुनील राम पीसीसी सदस्य, पंकज दुबे, शहनवाज खान, सुरेंद्र पांडेय, रामजन्म यादव, विनित सिंह, अशोक पांडेय, मंगला चौबे, रजी अहमद, चम्भित राम, अवधेश भारती, आफताब आलम, आकाश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन