{"_id":"595bdf664f1c1bf9138b46a5","slug":"111499193190-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोका
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने सोमवार को जिले के कई प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो विद्यालयों में अनुपस्थित तीन अध्यापकों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है। एक विद्यालय पर बच्चों को घूमता देख संबंधित को चेतावनी दी गई।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय फतेहउल्लाहपुर में निरीक्षण के समय बच्चे घूमते मिले। संबंधित को हिदायत दी गई। जूनियर हाईस्कूल मुड़वल, प्राथमिक विद्यालय कुसुम्ही कला एवं प्राथमिक विद्यालय श्रीगंज में सब कुछ ठीक मिला। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय द्वितीय एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन अध्यापक निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले। बीएसए ने उनका वेतन रोकने का निर्देश देते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।