{"_id":"59398f2c4f1c1b38028b459b","slug":"111496944428-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन ही पति के साथ रह सकी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन ही पति के साथ रह सकी प्रतिभा
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर (गाजीपुर)। पति से सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाली प्रतिभा का छह दिन बाद ही पति से साथ छूट गया। एसएसबी में कार्यरत रही प्रतिभा के हाथों में लगी मेहंदी और घर की महिलाओं की आंखों के आंसू इस मर्म को बयां कर रहे थे। घटना से पूरी दलित बस्ती में मातमी सन्नाटा फैला हुआ था। बहू और पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही अनिल राम के पिता की आंखों से आंसुओं की धार निकलने लगी। महिलाओं के रोने-बिलखने की आवाज रह-रहकर गांव के मातमी सन्नाटे को चीर रही थी।
दलित बस्ती निवासी अनिल राम की शादी मऊ जनपद की निवासी प्रतिभा से बीते 2 जून को हुई थी। विदा होने के बाद ससुराल आई प्रतिभा को पुत्रवधु के रुप में पाकर सास पंचरत्नी देवी और ससुर धर्मराज राम काफी खुश थे। छह दिनों तक घर में खुशी का माहौल था। इस खुशी को चार-चांद लगाने के लिए अनिल अपनी मां और पत्नी के साथ गुरुवार को मां कामाख्या के दर्शन-पूजन को ले गए। पूजा कर लौटते समय एक ही क्षण में टीबी मार्ग ने अनिल की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। घटना में घायल अनिल अपनी पत्नी और मां के शव को देखकर बिलखने लगे। घटना की जानकारी जैसे ही उसके पिता और छोटे भाई को हुई तो कोहराम मच गया। इस घटना से पूरी बस्ती में गम की चादर तन गई।