फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1106 candidates will give marks improvement test in the district

जिले में 1106 परीक्षार्थी देंगे अंक सुधार की परीक्षा

Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
1106 candidates will give marks improvement test in the district
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच कराई जाएगी। इस परीक्षा में कुल 1106 इच्छुक परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 301 है। इसमें 203 छात्र एवं छात्राओं की संख्या 98 है। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 805 है। इसमें 538 छात्र एवं 267 छात्राएं बैठेंगी। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए एक हाईस्कूल और एक इंटरमीडिएट की परीक्षा का केंद्र बनाने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह दोनों केंद्र जिला मुख्यालय पर बनाए जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होकर छात्र एवं छात्राएं अपना श्रेणी सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया कि श्रेणी सुधार, अंक में वृद्धि, विद हेल्ड, अनुपस्थित, बिना अंक के प्रोन्नति पाने वाले इच्छुक परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों ने एक या एक से अधिक विषयों में अंक सुधार के लिए परीक्षा फॉर्म भरा है। उल्लेखनीय है कि परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक परीक्षार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा आवेदन पत्र को डाउनलोड कर और उसे भरकर अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को 27 अगस्त की शाम पांच बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दिया था। प्रधानाचार्यों की ओर से 29 अगस्त तक प्राप्त आवेदन पत्रों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया था। उन्होंने बताया की आयोजित होने वाली पुन: परीक्षा में परीक्षार्थी जो अंक प्राप्त करेगा वही अंक अंतिम माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed