{"_id":"57e809494f1c1b5612573ee3","slug":"11-inaugurated-and-laid-foundation-stones-of-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोकार्पण और 12 का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लोकार्पण और 12 का शिलान्यास
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन से पूर्व सैदपुर के करमपुर स्टेडियम में की जा रही तैयारियां।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को सैदपुर तहसील के करमपुर गांव स्थित मेघबरन सिंह हाकी स्टेडियम में लगे एस्ट्रोटर्फ का लोकार्पण सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री का आगमन सुबह नौ बजे होगा। इस कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार की रात कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, स्टेडियम के संरक्षक तेजबहादुर सिंह एवं जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर लीं।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने मंच का निरीक्षण करने के साथ ही हेलीपैड को देखते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उन्होंने सभास्थल पर ही अधीनस्थों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के आगमन के समय बिना पास के किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होगी। मंच पर भी बिना पास के किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम में आए प्रदेश के मंत्री, विधायक एवं सांसदों के साथ कुछ ऐसे नेता भी आते हैं जो बिना पास के ही मंच पर जाना चाहते हैं, उनसे विनम्रता पूर्वक सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में एसपी सिटी केशवचंद गोस्वामी ने जनपद एवं पास-पड़ोस के अन्य जनपदों से आये क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों एवं पुलिस बल के जवानों को ड्यूटी कार्ड देकर ड्यूटी स्थान से परिचित कराया तुरंत उन्हें ड्यूटी पर भेजकर ड्यूटी का पूर्वाभ्यास कराया।
वाहनों के पार्किंग की हुई कवायद : सैदपुर। पुलिस उपाधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि आयोजन स्थल पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए गैवीपुर-औड़िहार से आने वाले वाहनों को इदिलपुर उसर के मैदान में पार्क किया जाएगा। उचौरी से आने वाले वाहनों को तोमापुर मार्ग से लाकर ईदिलपुर ठहराव स्थल पर पार्क किया जाएगा। बिहारीगंज मार्ग से आने वाले वाहन भदौला रोड पर पार्क किए जाएंगे। मेहनाजपुर-आजगमढ़, जौनपुर से आने वाले वाहन करमपुर होते हुए निसिद्विपुर चौराहे के किनारे पार्क होंगे। विशिष्ठ जनों की गाड़ियों के लिए आयोजन स्थल के उतरी सिरे पर पोखरे के किनारे पार्किंग बनाया गया है। जबकि इंजीनियरिंग कालेज के पीछे पुलिस गाड़ियां पार्क की जाएगी।