फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 corona positive found in Ghazipur

गाजीपुर में मिले ग्यारह और कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या हुई 71

Fri, 22 May 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 22 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
11 corona positive found in Ghazipur
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

गाजीपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम आई रिपोर्ट में कोरोना से संक्रमित 11 और नए मरीजों की जानकारी मिली है। अब जिले में कुल 71 मरीज हो गए हैं जिसमें से 7 ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 65 मरीज सक्रिय हैं। जानकारी देते हुए सीएमओ डॉक्टर जी सी मौर्या ने बताया कि देर शाम कुल 38 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें से 11 लोगों का रिजल्ट पॉजिटिव है। इसमें से अधिकतर लोग सैदपुर और मनिहारी इलाके के ही मरीज हैं जो मुंबई और गुजरात से आए हैं। डीएम ने भी पुष्टि की है।  

विज्ञापन


इसमें सैदपुर तहसील में आठ, मनिहारी ब्लाक में दो व मुहम्मदाबाद का एक मरीज है। हालांकि इसमें से आठ लोग नगर के रेलवे जोनल ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटाइन हैं। मेडिकल टीम ने सभी को उपचार के लिए जौनपुर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद का एक और मनिहारी के शादियाबाद के दो प्रवासी 15 मई को आए थे। इनका स्वैब 16 मई को जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। इसके अलावा सैदपुर तहसील के विभिन्न गांवों के आठ प्रवासियों का भी स्वैब 16 मई को भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed