फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 bighas of wheat got burnt and destroyed due to spark from harvester

Ghazipur News: हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से 11 बीघे गेहूं जलकर नष्ट

Thu, 18 Apr 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
11 bighas of wheat got burnt and destroyed due to spark from harvester
सादात। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित खेत में पककर तैयार गेहूं की कटाई कर रहे हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से बृहस्पतिवार को सात किसानों की 11 बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने किसी तरह काबू पाया। घटना से आक्रोशित किसान हार्वेस्टर जलाने जा रहे थे, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी श्रीनेत राय की तीन बीघा खेत की कटाई हार्वेस्टर से हो रही थी। आधा से ज्यादा खेत की कटाई हो चुकी थी। उसी समय हार्वेस्टर के अगले हिस्से से अचानक चिंगारी निकलने लगी। चालक तेजी से हार्वेस्टर को खाली खेत की तरफ ले गया फिर भी हवा के तेज झोंके के चलते आग फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते श्रीनेत्र राय की तीन बीघा की फसल जल गई। वहीं चंद्रशेखर राय की 15 बिस्वा, विनोद राय की 15 बिस्वा, अशोक राय की 10 बिस्वा, अनिल राय की 10 बिस्वा, बजरंगी राय की साढ़े चार बीघा और महत्तिम राय की डेढ़ बीघा फसल जल कर राख हो गई। आग लगते ही आसमान में धुंआ छा गया और आसपास के कई गांव के लोग लाठी और डंडा लेकर दौड़े और फसल को पीटते रहे, जिससे आग आगे न बढ़े। काफी कोशिश मशक्कत के बाद लोगों ने आग को बुझा लिया और इसमें ट्रैक्टर चलाकर आग बुझाने का प्रयास लोग करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब जाकर अन्य खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल जलने से बच सकी। उधर आक्रोशित किसान हार्वेस्टर को जलाने जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने बीच-बचाव करने के साथ पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही पहुंचे एसआई सुरेंद्र कुमार ने किसानों का समझा- बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed