फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   108400 copies were evaluated at five centers

Ghazipur News: पांच केंद्रों पर हुआ 108400 कॉपियों का मूल्यांकन

Thu, 21 Mar 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
108400 copies were evaluated at five centers
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को जांचने का कार्य सभी पांच मूल्यांकन केंद्रोंं पर बुधवार को जारी रहा। आज हाईस्कूल की 61 हजार से अधिक एवं इंटरमीडिएट की 46 हजार से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आज सभी केंद्रों पर 108400 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। इसमें हाईस्कूल की 61515 और इंटरमीडिएट की 46885 कॉपियां शामिल है। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज केंद्र पर हाईस्कूल की 22993, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 16086 एवं इंटर की 14824 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 22436, शिवपूजन इंटर कॉलेज में इंटर की 17103 तथा अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में इंटर की 14958 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस तरह से अब तक हाईस्कूल की दो लाख 28 हजार 799 एवं इंटर की एक लाख 60 हजार 128 कॉपियां जांची गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed