फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्रामीणों ने दिया नारा- रोड नहीं तो वोट नहीं

ग्रामीणों ने दिया नारा- रोड नहीं तो वोट नहीं

Wed, 17 Apr 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दिया नारा- रोड नहीं तो वोट नहीं
सेवराई। तहसील क्षेत्र के बकसड़ा गांव के लोगों ने सड़क नहीं तो, वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए बुधवार को मुख्य मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण मिश्रवलिया-बकसड़ा मुख्य मार्ग का निर्माण न होने से आक्रोशित थे। चेतावनी दी कि अगर संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि हमारी समस्या का निस्तारण नहीं करते हैं, तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के बकसड़ा गांव में करीब दो हजार मतदाता हैं। गांव को जाने वाली एक किमी तक मिश्रवलिया- बकसड़ा मुख्य मार्ग दस साल से उधड़ी हुई है। मुख्य मार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में राहगीर आवागमन के लिए यही रास्ता अपनाते हैं। सड़क खराब और जर्जर होने के कारण आए दिन राहगीर तथा वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं। सबसे बड़ी समस्या स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। कई बार जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस समस्या को लेकर गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजुट होकर बुधवार को ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ की नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग पर एकत्र हो कर प्रदर्शन किया तथा लोकसभा चुनाव के वहिष्कार का निर्णय लिया। सुशील कुमार मौर्या ने कहा कि कई बार जन सुनवाई पोर्टल, सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या के बाबत अवगत कराया गया। किसी ने भी इस समस्या का निदान नहीं किया। एक किमी यह सड़क दस वर्षों से अपेक्षित पड़ी हुई हैं। वक्ताओं ने चेतवानी दी कि अगर मतदान से पूर्व सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ तो वोट का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर सीताराम कुशवाहा, बृजबिहारी सिंह, अजित कुमार सिंह, डा. बालकिशुन सिंह, अवधेश कुमार सिंह, रितेश सिंह, साहेब सिंह, पारस नाथ, जितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, विद्यासागर सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed