{"_id":"5c8bdef5bdec221461125452","slug":"101552670453-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। युवा विकास के पक्षधर हैं। उनका कहना है कि हमारा मुद्दा विकास है, जो जनप्रतिनिधि विकास करेगा, हम उसे वोट देंगे। देश की नई सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और बेरोजगारी दूर करने वाली हो। लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग करने वाले युवाओं में एक अलग ही जोश खरोश देखने को मिल रहा है। मत का अधिकार मिलने से वह लोकतंत्र का एक हिस्सा बन गए हैं। वह अपने मत का जाति-धर्म से ऊपर उठ कर प्रयोग कर देश में मजबूत सरकार का गठन करेंगे। कहा कि एक वोट के लिए बड़े-बड़े नेता तथा मंत्री उनका हाथ जोड़ते हैं।
सेवराई तहसील क्षेत्र के करहिया गांव निवासी कुंवर मनीष सिंह ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। इनका मानना है कि अब वह भी लोकतंत्र का हिस्सा बन गए हैं। अपने मत का प्रयोग करते हुए देश के लिए लोकतंत्र का एक सिपाही चुनने का सही समय आ गया है। अपने नए सांसद के रूप में यह शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार संबंधी मुद्दों पर खरा उतरने वाला व्यक्तित्व को अपना मत देंगे। महना गांव निवासी प्रियंका यादव पहली बार मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं। चुनाव को लेकर उनके मन में तरह-तरह की विचार उत्पन्न हो रहे हैं। महिलाओं को सुरक्षा और शिक्षा के प्रति सजग सांसद को ही अपना मत देकर चुनेंगे। क्षेत्र की कुमारी पूजा ने बताया कि वह पहली बार अपने मत का प्रयोग अवश्य करेंगी। इस अवसर को बहुत ही कीमती मानते हुए कहती हैं कि एकमत के बल पर ही आपने क्षेत्र और समाज का विकास के लिए नींव रख सकते हैं। स्थानीय बस स्टैंड निवासी राजीव रंजन ने बताया कि अभी हाल ही में उनका मतदाता पहचान पत्र बना है। इसके बाद वह खुद को लोकतंत्र में अपने मत का प्रयोग करते हुए प्रतिनिधियों को अपनी वोट की ताकत का एहसास करा सकते हैं। समाज क्या भ्रष्टाचार दूर करते हुए देश के विकास के नाम पर पहली बार वोट करेंगे।