फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राजभर समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार

राजभर समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार

Tue, 19 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
राजभर समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार
कासिमाबाद। प्राचीन भारतीय समाज पार्टी की बैठक सोमवार को वेदबिहारी पोखरा पर हुई। इसमें सरकार पर राजभर समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण नागवंशी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार राजभर समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जबकि पिछले लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव में राजभर समुदाय ने बहुलता में भाजपा को वोट किया था। आरोप लगाया कि राजभरों के पूज्य महाराजा सुहेलदेव राजभर की जगह महाराजा सुहेलदेव के नाम पर टिकट जारी कर भाजपा ने सौतेला व्यवहार किया है। इसमें सुधार जब तक नहीं होगा राजभर समुदाय इसका विरोध करेगा। उन्होंने सरकार से मांग किया कि 2019 में जारी शासनादेश के अनुसार पिछड़ी एवं दलित जातियों का वर्गीकरण कर अति पिछड़ा एवं अति दलित की श्रेणी बनाकर उन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाए। बैठक में सुभावती राजभर, रेनू गुप्ता, डॉ. एस भारद्वाज, अनीता राजभर, हेवंती सिंह, भूपेंद्र भारद्वाज, नागेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह पटेल, सविता कुशवाहा, उपेंद्र कुमार पांडेय, मनीष श्रीवास्तव, मुनिया देवी, ओमप्रकाश सैनी आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पारस राजभर और संचालन मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed