{"_id":"5c193a59bdec2256bd3cea3e","slug":"101545157209-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद(गाजीपुर)। विकास खंड के ब्रह्मदेव सुरेश्वरी इंटर कॉलेज महेशपुर में हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्र सेवा, रस्सी गांठ बांधना, सेवा, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र के संकट काल एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर तरीके की जानकारी शिविर के स्काउट ट्रेनर दिनेश भारद्वाज एवं गाइड ट्रेनर प्रियंका सिंह की ओर से दी गई।
शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. विनय जायसवाल और विशिष्ट अतिथि लोरिक यादव ने कैंप का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी के बारे में पूछा। स्काउट-गाइड के प्रतिभागी बच्चों ने बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार एवं मार्च पास्ट की ट्रेनिंग आदि गतिविधियों को मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पारसनाथ यादव ने शिविर को बच्चों के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त अरविंद यादव, नितीश यादव, सुभाष यादव, जयराम यादव, विरेंद्र यादव, रामचीज यादव, विमला यादव, उर्मिला यादव आदि उपस्थित थे।