फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रामचरितमानस एक आदर्श ग्रंथ

रामचरितमानस एक आदर्श ग्रंथ

Wed, 19 Dec 2018 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
रामचरितमानस एक आदर्श ग्रंथ
देवकली(गाजीपुर)। ब्रह्म स्थल देवकली के परिसर में मानस सम्मेलन आयोजित है। पहले दिन मंगलवार को प्रवचन करते हुए अयोध्या से आए हुए संत रमाशंकर दास त्यागी जी ने कहा कि चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद जीव को मनुष्य का शरीर मिलता है लेकिन माया रूपी संसार में आते ही परमात्मा को भूल जाता है। इस नश्वर संसार को अपना असली घर मान लेता है। यही सभी दुखों का मूल कारण होता है।
विज्ञापन

त्यागी जी महाराज ने कहा कि जीव जब मां के गर्भ में रहता है तो कई प्रकार का कष्ट सहन करता है उस समय विनती करता है। हे प्रभु नर्क से बाहर करो मैं आप का भजन करके इस आवागमन से मुक्त होने का प्रयास करुंगा। इस अनमोल शरीर की कीमत न पहचानने के कारण मानव चौरासी लाख योनियों में भटकता फिरता है। रामसुधार पांडेय ने कहा कि रामचरित मानस एक आदर्श ग्रंथ है। इसके सभी पात्र आदर्श से परिपूर्ण हैं। पिता-पुत्र, पति-पत्नी, सास-बहू, मित्र से मित्र, भाई से भाई, का संबंध कैसा होना चाहिए संपूर्ण शिक्षा मिलती है, जो मानव जीवन के लिए अनुकरणीय है। रामचरित मानस के उपदेशों को अपना कर पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। प्रवचन के कार्यक्रम में रामचंद्राचार्य, रविंद्रनाथ पांडेय, रमाशंकर पांडेय, नीरज शास्त्री आदि विद्वानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुनाथ पांडेय एवं संचालन अरविंदलाल श्रीवास्तव ने किया। प्रवचन का कार्यक्रम 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed