{"_id":"5beefcc5bdec2269b345a58d","slug":"101542388933-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न प्रकार के कौशल सीखने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न प्रकार के कौशल सीखने का आह्वान
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज के %प्रज्ञा रेंजर दल% के पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने शुक्रवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने रेंजर छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए अनुशासित तरीके एवं पूर्ण मनोयोग से विभिन्न प्रकार के कौशलों को सीखने, उन्हें जीवन में आत्मसात करने तथा अपने समाज एवं समुदाय के उत्थान में उसके प्रयोग का आह्वान किया।
शिविर के पहले दिन प्रशिक्षक दिनेश कुमार सिंह यादव एवं अंजली मौर्य ने प्रवेश, निपुण एवं टोली विभाजन, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार जैसे कौशलों का प्रशिक्षण दिया। यह शिविर 20 नवंबर तक संचालित होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन में डॉ. अकबर आजम, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. कौशल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. शशिकला जायसवाल, श्रीराम कुशवाहा, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन एवं आभार ज्ञापन रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने किया।