फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आकर्षण का केंद्र रहे चार और आठ वर्षीय तबला और हारमोनियम वादक

आकर्षण का केंद्र रहे चार और आठ वर्षीय तबला और हारमोनियम वादक

Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
आकर्षण का केंद्र रहे चार और आठ वर्षीय तबला और हारमोनियम वादक
जंगीपुर। क्षेत्र के नेवादा लावा स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस एवं विज्ञान प्रदर्शनी-मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चार बर्षीय तबला वादक रुद्रप्रकाश सिंह एवं आठ वर्षीय हारमोनियम वादक स्नेहा शर्मा रहीं।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में विशाल राय एवं प्रांजल वर्मा ने राकेट लांचर तथा अन्य क्रियाशील मॉडल के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले में छोटे बच्चों की ओर से लगाए गए मिठाई, पकवानों के स्टाल पर भीड़ रही। इससे पहले मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल एवं मंडी समिति के सचिव सियाराम राय ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशींद्र शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रामप्रसाद गुप्ता, सह निदेशक शैलेंद्र गुप्ता, प्रबंधक ममता गुप्ता के साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed