{"_id":"5bc229d9bdec2269845a8d29","slug":"101539451353-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में धांधली की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में धांधली की हुई जांच
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गहमर। क्षेत्र के गोड़सरा गांव में मुख्यमंत्री की पोर्टल पर शौचालयों में धांधली की शिकायत ग्रामीणों की ओर से की गई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए शनिवार को मंडल को-आर्डिनेटर वाराणसी के नेतृत्व में एक जांच टीम गोड़सरा गांव पहुंची। टीम ने सभी शौचालयों के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सच्चाई की जांच की। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।
जोनल कोआर्डिनेटर ने ग्राम पंचायत के सचिव तथा विभागीय अधिकारियों के साथ सभी शौचालयों का बारीकी से निरीक्षण कर जांच की। इस दौरान लगभग सभी घरों में शौचालय मिला। कुछ शौचालय अधूरे थे तो कुछ शौचालय तालाब के किनारे बनाए गए थे। गोड़सरा गांव के पूर्व प्रधान जलाल खान शौचालय में जांच अधिकारी से शौचालयों में धांधली के जाने का आरोप लगा रहे थे तो वहीं प्रधान पति इमरान खां भोलू राजनीतिक कारणों से परेशान करने की बात बता रहे थे। इस संदर्भ में जांच अधिकारी मंडल कोआर्डिनेटर वाराणसी अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के पोर्टल पर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर जमीनी सच्चाई देखने आया था। प्रथमदृष्टया सभी घरों में शौचालय मिले हैं। कुछ शौचालय अधूरे और कुछ शौचालय तालाब के किनारे बनाए गए है। कहा कि रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।