{"_id":"5bc0e3b1bdec2269c10f8256","slug":"101539367857-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में मरीजों की हुई जांच
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगंज। स्थानीय राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा कस्बा के विजय राघव संगत कुटी पुरानीगंज परिसर में शुक्रवार को शिविर लगाया गया। इस दौरान 92 मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया। शिविर में ज्यादा मरीज घुटने के दर्द एवं जोड़ों के दर्द के शामिल रहे।
परीक्षण के बाद डाक्टर ने दवा के साथ सलाह भी दी। कहा कि दैनिक दिनचर्या में सुधार के साथ-साथ खान-पान तथा योग को अपने जीवन में लाकर गठिया जैसे असाध्य रोगों को दूर किया जा सकता है। बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आयुष आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी लाभान्वित होता है। शिविर में डा. जयंत कुमार, भगवत प्रसाद पांडेय, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।